{"_id":"597e165a4f1c1b51178b470a","slug":"121501435482-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशुओं के विकास की धुरी हैं मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशुओं के विकास की धुरी हैं मां
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। पाटी के पंडित मोतीराम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन में शिशुओं के विकास में माता की भूमिका को अहम बताया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने शिक्षा के साथ विकास पर जोर दिया।
उन्होंने खसरा रूबेला टीकाकरण को छोटे बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद बताते हुए लोगों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। अभिभावकों ने शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए कई उपयोगी सुझाव भी दिए। प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद ओली ने अभिभावकों के सुझावों के क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। भगवान जी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में आनंद जी, दीपक जी, कमलकांत जी, कुंदन जी, हेमा और प्रभा ने विचार रखे।