{"_id":"597e16574f1c1b5c7d8b481d","slug":"121501435479-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से काम पर लौटेंगे पर्यावरण मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से काम पर लौटेंगे पर्यावरण मित्र
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रशासन द्वारा पिछले मानदेय का भुगतान एक सप्ताह में नियमानुसार करने का आश्वासन के बाद पर्यावरण मित्रों ने सोमवार से काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया।
शनिवार को देर सायं एसडीएम एके चन्याल साथ हुई बैठक में प्रशासन की ओर से नियमानुसार पिछले मानदेय का भुगतान करने और ठेके पर मानकों के तहत पर्यावरण मित्रों की नियुक्तियां करने के आश्वासन दिया गया। इसके बाद सफाई कर्मियों ने सोमवार से काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया। एसडीएम ने बताया कि स्वछता समितियों का लेखाजोखा देखने के बाद नियमानुसार उनके मानदेय का भुगतान किया जाएगा। शासन से बनबसा नगर पंचायत में अभी 15 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति ठेका प्रथा पर की जानी है। बताया कि स्वच्छता समितियों के कुछ कर्मी एनएचपीसी में भी कार्य करते हैं। नगर पंचायत में केवल 15 कर्मियों को ही ठेका प्रथा पर नियुक्त किया जाएगा।