{"_id":"647f6911409ed02c2b060bb5","slug":"12-year-old-boy-died-due-to-drowning-in-sharda-ghat-tanakpur-news-c-8-1-161085-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा घाट में डूबने से 12 साल के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा घाट में डूबने से 12 साल के बालक की मौत
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते आर्यन की बुआ, बहन और भाई। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा घाट में नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से नगर निवासी 12 साल के बालक की मौत हो गई। बालक कक्षा पांच का छात्र था। वह घाट के उस स्थान में डूबा जहां जलस्तर डूबने लायक नहीं था। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
नगर के नईबस्ती वार्ड पांच में रहने वाले पोती राम विश्वकर्मा का बेटा आर्यन विश्वकर्मा मंगलवार की दोपहर घर में किसी को बताए बगैर नहाने के लिए शारदा घाट पर चला गया था। वहां नहाते समय आर्यन नदी में डूब गया। जल पुलिस के जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान ने बताया कि घाट में नहा रहे एक श्रद्धालु के पैर में उसका शरीर टकराने से उसके डूबने का पता चला। आनन-फानन बच्चे को बाहर निकालकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बारे में परिजनों को पता चला तो वे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। उनके विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पिता पोती राम ने बताया कि आर्यन मिर्गी रोग से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। इधर एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि बालक घाट के उस स्थान पर डूबा हुआ मिला जहां जलस्तर बहुत कम था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिससे वह डूब गया होगा।
विज्ञापन
इनसेट
चार बहनें और दो भाई में सबसे छोटा था आर्यन
टनकपुर। मृतक 12 वर्षीय आर्यन चार बहनें और दो भाइयों में सबसे छोटा था। सिर से मां का साया पहले ही उठ चुका था। पिता पोती राम किसी तरह मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण-पोषण कर रहे हैं। उसके भाई-बहन पढ़ रहे हैं और वह खुद भी कक्षा पांच में पढ़ रहा था। पोती राम ने बताया कि आर्यन मिर्गी रोग से पीड़ित था। इसलिए भाई-बहन उस पर हमेशा नजर रखते थे लेकिन मंगलवार को जब वे रोज की तरह मजदूरी के लिए गए तो आर्यन भाई-बहनों को बगैर बताए नहाने के लिए शारदा घाट पर चला गया।