{"_id":"5c2a5c8fbdec22569632fbda","slug":"11546280079-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटोत्कच मंदिर के बाबा की कुटिया में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटोत्कच मंदिर के बाबा की कुटिया में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चौकी गांव के घटोत्कच मंदिर के बाबा की कुटिया में आग लगने से करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है। बाबा ने आग लगने के पीछे अराजक तत्वों का हाथ बताया मगर पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया है।
रविवार देर शाम घटोत्कच मंदिर के बाबा तारा गिरि महाराज की कुटिया में एकाएक आग लग गई। चीता पुलिस के मौके पर पहुंचने तक बाबा की कुटिया जलकर खाक हो चुकी थी। गांव से दूर इस कुटिया के बाबा तारा गिरि महाराज प्रयागराज में होने वाले कुंभ में गए थे।
पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया आग लगने का करण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। फोन पर बाबा को कुटिया जलने की जानकारी दी गई, तो उन्होंने आग के पीछे कतिपय अराजक तत्वों का हाथ होने का अंदेशा जताया। बाबा ने पुलिस को बताया कि मंदिर के आसपास अराजक तत्व जुआ खेलने और शराब पीने आते थे। मना करने पर ये तत्व उत्पात मचाते थे। संभवत: अराजक तत्वों ने ही कुटिया में आग लगाई होगी।