{"_id":"5c168dabbdec2257236ff2cf","slug":"11544981931-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर चूल्हे में आग जलाते हुए युवक झुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर चूल्हे में आग जलाते हुए युवक झुलझा
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले से 14 किमी दूर लोहाघाट क्षेत्र के चौड़ी गांव में घर पर चूल्हा जलाते समय एक युवक झुलझ गया। परिजनों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल चंपावत के लिए रेफर कर दिया।
चौड़ी गांव निवासी अमित राय (26) पुत्र गौरी शंकर राय शनिवार रात अपने घर में ठंड से बचने के लिए चूल्हे में आग लगा रहा था। कैरोसीन चूल्हे में डालने के बाद माचिस लगाते ही आग अचानक युवक की ओर आ गई और युवक के कपड़ों में लग गई। परिजनों को पता चलने तक युवक 40 फीसदी जल चुका था। युवक के भाई हरीश राय ने बताया कि आग लगने की भनक तब लगी जब मांस जलने की बू आने लगी। दरवाजा खोला तो पता चला कि उनका भाई बूरी तरह झुलस गया है। पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार किया। बाद में युवक के स्वास्थ्य में सुधार न होता देखकर उसे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।