फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कबड्डी में भुमलाई और खो-खो में बसकुनी चैंपियन

कबड्डी में भुमलाई और खो-खो में बसकुनी चैंपियन

Sat, 15 Dec 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में भुमलाई और खो-खो में बसकुनी चैंपियन
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं में पहले दिन शनिवार को कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में भुमलाई, खो-खो में बसकुनी चैंपियन रहे। जीआईसी खेल मैदान में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक दीप चंद्र जोशी और जीवन चंद्र राय की देखरेख और जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र अधिकारी के दिशा-निर्देशन में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में भुमलाई संकुल ने बसकुनी और खो-खो में बसकुनी संकुल ने भुमलाई संकुल को हराया। जीवन मेहता के संचालन में विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, जीआईसी के प्रधानाचार्य एचएन जोशी, बीओ जसवंत खड़ायत, रमेश देव, देवेंद्र बिष्ट, ओंकार धौनी, राजकिशोर साह, आनंद राय, चांद बोहरा, मदन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एलीट एकेडमी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राएं छाए रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बाराकोट के खेल मैदान में शुभारंभ शिक्षाधिकारी रमेश राम लोहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक रमेश चंद्र जोशी के दिशा-निर्देशन में हुए कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र विजेता रहे। खो-खो टीम में मयंक अधिकारी, बृजेश अधिकारी अमन अधिकारी, नितिन अधिकारी, गौरव अधिकारी, मोहित अधिकारी, अमन सिंह, कृष्णा अधिकारी, कबड्डी में बृजेश, अमन सिंह, नितिन, गौरव, मोहित, अमन अधिकारी, हर्षित जोशी शामिल थे।


प्राथमिक वर्ग में दीपांशु बोहरा, रिया बोहरा, अक्षिता अधिकारी, उच्च प्राथमिक वर्ग में सुमित बोहरा, ज्योति गड़कोटी, अजय अधिकारी, अंग्रेजी सुलेख प्राथमिक वर्ग में अस्मिता अधिकारी, शिवम बोहरा, हिमानी बोहरा, उच्च प्राथमिक वर्ग में सोनी अधिकारी, पीयूष अधिकारी, बबलू जोशी, प्राथमिक वर्ग की मानचित्र में सुमित, दिग्विजय सिंह, सूरज बोहरा, उच्च प्राथमिक वर्ग में मयंक, काजल, अमन पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्णायकों में अब्दुल नाजिम, पंकज कुमार, महेंद्र सिंह, प्रकाश अधिकारी, पुष्पा वर्मा, कविता आर्या, गीता पुनेठा, चंद्रमोहन पांडेय, योगेश चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed