फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आपदा से बचाव का प्रशिक्षण शुरू

आपदा से बचाव का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 27 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
आपदा से बचाव का प्रशिक्षण शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल और रियल एडवेंचर संस्था लोहाघाट के सहयोग से फोर्ती गांव में युवक और महिला मंगल दलों का पांच दिवसीय आपदा खोज एवं बचाव और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के प्रकार और आपदा के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों और घायलों को राहत सहायता पहुंचाने के टिप्स दिए जा रहे हैं।

मंगलवार को मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला मंगल दल, युवक मंगल दल को आपदा, आपदा के प्रकार, आपदा से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रियल एडवेंचर संस्था के निदेशक आशीष जोशी, ब्लॉक आर्गनाइजर जसवंत खड़ायत ने जानकारियां दीं।
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक धन सिंह बिष्ट और सुनील ने प्रशिक्षणार्थियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने के साथ उनसे बचाव के तरीके बताए। बुधवार को आपदा के समय उपयोग होने उपकरणों के बारे में जानकारी देने के साथ उनके प्रयोग का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed