फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारहमासी रोड के संवेदनशील स्थानों पर उपकरण व कार्मिक बढ़ाएं:डीएम

बारहमासी रोड के संवेदनशील स्थानों पर उपकरण व कार्मिक बढ़ाएं:डीएम

Wed, 01 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी रोड के संवेदनशील स्थानों पर उपकरण व कार्मिक बढ़ाएं:डीएम
टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क की बारिश में खस्ता हालत अब प्रशासन को नजर आई है। प्रधानमंत्री मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में संवदेनशील इलाकों में मशीन और मानव संसाधन बढ़ाने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है।
विज्ञापन


डीएम एसएन पांडेय ने एनएच खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। सड़क पर हर दिन दलदली मिट्टी की सफाई करने को कहा गया है। हाईकोर्ट इस सड़क के निर्माण कार्य पर रोक लगा चुका है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के पत्र में कटिंग के चलते खतरे की जद में आ चुके धौन के स्कूल और अस्पताल के भवन की हिफाजत के लिए तत्काल सुरक्षा दीवार बनाने, ककरालीगेट से घाट तक हर पांच किमी में संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों व आपदा नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर लिखवाने को कहा गया है। मोटर मार्ग बाधित होने, बाधित मार्ग की जगह लगी जेसीबी, अन्य उपकरणों व मानव संसाधन के साथ ही रोड बंद होने व खुलने का समय भी दर्ज करना एनएच के लिए व्यवस्था का आदेश दिया गया है। बारहमासी सड़क के अंतर्गत निर्माणाधीन कलवर्ट, ड्रेन आदि की लैब टेस्टिंग रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड कटिंग के चलते मोटर मार्ग की कम हुई चौड़ाई को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन आदेशों की कोताही पर कार्यवाही की बात कही गई है। बारहमासी सड़क की खस्ता हालत के चलते इस साल अब तक 12 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed