{"_id":"5b5e0fb64f1c1b49778b508a","slug":"11532891062-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद रक्षपाल सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद रक्षपाल सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजली
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सेना छावनी स्थित 22 सिख रेजीमेंट के शहीद जवान रक्षपाल सिंह के तीसरे शहीदी दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। रक्षपाल सिंह आज के ही दिन जम्मू-कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए 2015 को शहीद हुए थे। इस मौके पर रेजीमेंट के अधिकारियों, सरदारों (जेसीओ) और जवानों ने शहीद के चित्र के समक्ष राष्ट्र सेवा का संकल्प भी लिया।
रविवार को यहां सैनिक छावनी स्थित 22 सिख बटालियन ने अपने शहीद जवान रक्षपाल सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। 2015 में जम्मू-कश्मीर में देश रक्षा के दौरान शहीद हुए सिपाही रक्षपाल सिंह की स्मृति में गुरुग्रंथ साहेब का पाठ किया गया। बाद में बटालियन के अधिकारियों, जेसीओ, एनसीओ और जवानों ने शहीद की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल एसके सिंह ने शहीद जवान के शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला। 29 जुलाई 2015 को जम्मू-कश्मीर स्थित नंगी टेकरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर राष्ट रक्षा में दुश्मन को खदेड़ते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया। शहीद रक्षपाल सिंह मूल रूप से पंजाब के रोपड़ जिले अंतर्गत नूरपुर बेदी के तहसीहल आनंदपुर स्थित गांव सडोया के रहने वाले थे।