{"_id":"5b5612984f1c1b466d8b684c","slug":"11532367512-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलबेंडाजोल वितरण में कोई लापरवाही न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलबेंडाजोल वितरण में कोई लापरवाही न हो
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट ने जिले में 28 जुलाई से 9 अगस्त तक मनाए जाने वाले सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े और 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े में ओआरएस, जिंक टेबलेट वितरण के साथ राष्ट्रीय कृमि दिवस में एल्बेंडाजोल वितरण में कोई लापरवाही न हो।
सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने डायरिया पखवाड़े की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यमों से ओआरएस के पैकेटों के साथ जिंक टेबलेट 55 हजार घरों तक बांटी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के 16,222 और 84,487 स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल बसेड़ा ने बताया कि सभी माताओं को सुरक्षित स्तनपान कराने की जानकारी दी जाएगी। बैठक में सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, सीएमएस डॉ. आरके जोशी, डॉ. एचएस ह्यांकी, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीईओ अंशुल बिष्ट, डीपीआरओ सुरेश बैनी, डॉ. मंजीत, डॉ. आभाश लक्ष्मी पंत, आशा सुपरवाइजर, आशा आदि मौजूद रहे।