{"_id":"5b3a704d4f1c1b48578b45c6","slug":"11530556493-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के लिए धन रिलीज होने पर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के लिए धन रिलीज होने पर खुशी जताई
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा 50 लाख रुपये अवमुक्त करने पर क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताई। खेतीखान में मुकेशराज देउपा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं का कहना था कि 1989 में खुले खेतीखान आईटीआई का अपना भवन नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
लोगों ने आईटीआई भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये शासन की ओर से अवमुक्त कराने के लिए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के प्रति आभार जताया। इस मौके पर देवकीनंदन खर्कवाल, कुंदन राणा, दिगराज बोहरा, सुमित कलखुड़िया, नरेंद्र बिष्ट, अनिल बोहरा, ललित मोहन, दीपक सिंह, भूपेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।