{"_id":"5b33cc854f1c1b64068b87eb","slug":"11530121349-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क
सड़क के लिए लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई
रोड नहीं बनी तो लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी सिप्टी अमकड़िया रोड नहीं बनने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। बुधवार को क्वैराला घाटी के ओखलढूंगा गांव में उप प्रधान विपिन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। उपप्रधान विपिन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक पर गुमराह करने का आरोप लगाया गया। कहा कि बीते सात अप्रैल को विधायक ने सड़क का उद्घाटन तो कर दिया। लेकिन ढाई महीने बीतने के बाद भी सड़क निर्माण का काम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सका है। जबकि इसके साथ साथ वाली धौन-बजौन रोड का निर्माण पूर्व में ही शुरू हो चुका है। कहा सड़क नहीं होने के कारण उन्हें मरीजों को कई किलोमीटर तक डोली में पैदल लाना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के साथ ही चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है। वहां शिरोमणी जोशी, कैलाश जोशी, दिनेश जोशी, सतीश जोशी, गिरीश जोशी, प्रकाश जोशी, आनदेव, बृजेश जोशी, पीतांबर जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, अमरनाथ नरियाल, रमेश, हिमांशु, अमित आदि थे
फोटो 27 सीपीटी 03 पी।