{"_id":"5ade11974f1c1b6d098b6093","slug":"11524502935-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की उठाई मांग
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। जीईसी में ब्लाक के शिक्षक एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 30 अप्रैल को दिल्ली चलो अभियान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने अंशदायी पेंशन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सतीश जोशी ने बताया की अंशदायी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य के साथ एक खिलवाड़ है। सभी कर्मचारियों और शिक्षकों ने सरकार से पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की।
ऐसा न किए जाने पर आर पार की लड़ाई का आह्वान किया गया। प्रदीप जोशी के संचालन में हुई बैठक में 30 अप्रैल को दिल्ली में हो रहे पुरानी पेंशन के लिए शुरू हो रहे राष्ट्रीय आंदोलन के लिये ब्लाक कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें सतीश जोशी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, हिमांशु मुरारी को उपाध्यक्ष, प्रदीप जोशी को ब्लाक प्रभारी, गोकुलानंद भटृ को कोषाध्यक्ष तथा पवन कुमार एवं प्रताप सिंह कुल्याल को मीडिया एवं प्रचार मंत्री का दायित्व दिया गया। बैठक में धीरज पंत, राजेंद्र कुमार, कमल जोशी, भुवन चंद्र जोशी, हिमांशु मुरारी, सुरेंद्र, ललित भटृ आदि उपस्थित रहे।