फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रोगग्रस्त गांवों में पहुंची पशुपालन की टीम

रोगग्रस्त गांवों में पहुंची पशुपालन की टीम

Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
रोगग्रस्त गांवों में पहुंची पशुपालन की टीम

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र में पशुपालन विभाग की टीम ने गांवों में जाकर पशुओं में फैले खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम शुरू कर दी है। इसके तहत गांवों में जाकर टीम पशुओं का इलाज कर रही है। टीम ने ककरतोला, काकड़ी, गुरेली, संगनौला में जाकर पशुओं को दवाएं खिलाई। बता दें कि इन गांवों में बीते करीब एक सप्ताह में सौ से अधिक मवेशी इस रोग की चपेट में थे।

चमदेवल की पशु चिकित्साधिकारी डॉ.शुमाइला मलिक ने बताया कि ककरतोला, काकड़ी, गुरेली, संगनौला गांव में खुरपका, मुंहपका रोग होने की खबर लगने पर गांव में जाकर पशुओं को दवाएं खिलाई गई। जबकि रॉल, धौन, साल, लेटी, सल्टा, बगोटी, गुडमांगल, जमरसों आदि गांवों में पहले ही इन रोगों की रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


संगनौला गांव में अधिकांश ग्रामीणों ने पशुओं का उपचार तो कराया, लेकिन कुछ महिलाओं ने टीकाकरण से मना कर दिया गया। अलबत्ता मजपीपल, गुरेली में पशु अब ठीक हो चुके हैं। पशुपालन विभाग की टीम लगातार गांवों का भ्रमण कर बीमार पशुओं का उपचार कर रही है। टीम में पशु चिकित्साधिकारी के अलावा राम गोपाल, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रणव प्रकाश शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed