{"_id":"59bd69f54f1c1b88688b4f9f","slug":"11505585653-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर में एक वाहन पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर में एक वाहन पलटा
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आगे निकलने के प्रयास में बोलेरो वाहन एक अन्य वाहन से टकराकर सड़क पर पलट गया। अलबत्ता दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
शनिवार सुबह बोलेरो (यूके 03 टीए 0125) और एक क्वालिस वाहन (यूके 03 टीए-882) बनबसा से खटीमा की ओर जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो वाहन के चालक ने गति बढ़ाते हुए उल्टी दिशा से आगे निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान क्वालिस चालक ने वाहन रोकने का प्रयास किया, बावजूद इसके क्वालिस वाहन बोलेरो वाहन से टकरा गया और बोलेरो वाहन सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि दोनों वाहन चालकों और सड़क पर चल रहे लोगों में से किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक द्वारा अचानक वाहन उल्टी दिशा में ले जाने से दुर्घटना हुई है। समाचार लिखे जाने तक किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। दोनों वाहन स्वामी अपने स्तर से मामला सुलझाने के प्रयास में लगे थे।