{"_id":"597b77224f1c1b47418b467a","slug":"11501263650-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंई बिशुंग में अषाड़ी वायुरथ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंई बिशुंग में अषाड़ी वायुरथ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई बिशुंग में होने वाले अषाड़ी वायुरथ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। तीन अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिनी महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सुंई बिशुंग क्षेत्र के लोग जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे, जबकि सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक दलों की व्यवस्था की जा रही है।
महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में महोत्सव सम्मति के मुख्य संरक्षक सचिन जोशी की अध्यक्षता और भुवन चौबे के संचालन में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे ने बताया कि तीन अगस्त को सायं तीन बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा। सात अगस्त रक्षाबंधन के दिन महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती की वायुरथ यात्रा होगी। जो पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग की परिक्रमा करने के बाद देर रात सुंई के भगवती मंदिर में लौटेगी।
वायुरथ महोत्सव के दौरान विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान इनामी वॉलीबाल प्रतियोगिता, रक्तदान एवं क्रॉस कंट्री रेस का भी आयोजन होगा। स्काउट और एनएसएस शिविरार्थियों द्वारा गांवों में जाकर लोगों को सामाजिक जनचेतना के लिए गांव में जागरूकता पैदा की जाएगी। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो प्लाटून पीएसी तैनात होगी।