{"_id":"5957e5734f1c1b262d8b49b3","slug":"11498932595-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रतिष्ठानों में मिली पालीथीन, जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रतिष्ठानों में मिली पालीथीन, जुर्माना वसूला
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रतिबंध के बावजूद शहर में चोरी-छुपे पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन की टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। चार प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन की थैलियां मिलने पर उनका चालान किया। साथ ही दो हजार का जुर्माना वसूला।
एसडीएम एके चन्याल के निर्देश पर नगर पंचायत के ईओ शेखर चंद्र जोशी और एसआई नरेश कोहली ने नगर क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन उन्मूलन के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। ईओ ने बताया कि चार प्रतिष्ठानों पर करीब दो किलो पॉलिथीन की थैलियां और प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास पाए गए। प्रति प्रतिष्ठान स्वामी से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने बताया कि समय-समय पर अभियान जारी रहेगा। इस दौरान नगर पंचायत के शरद अग्रवाल, नीरज जोशी, कांस्टेबल संजय कुमार आदि मौजूद थे।