{"_id":"5cbb5c9abdec22140c42d7be","slug":"111555782810-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पूर्णानंद को दी श्रद्घांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पूर्णानंद को दी श्रद्घांजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। मुख्य अतिथि एनएसपीसी के महाप्रबंधक रईस मियां ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले जांबाजों का सम्मान ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे वीरों का हमेश स्मरण किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ि भी उनके योगदान को जीवंत रख सके। इस मौके पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विचई स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी स्मारक में रिटायर्ड प्रधानाचार्य कैलास चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और जांबाज सैनिकों के योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रगतिशील पर्वतीय किसानों और कई लोगों को नदी में डूबने से बचाने वाले स्थानीय तैराकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संचालन उजैर अहमद अंसारी ने किया। कार्यक्रम में एनएचपीसी के प्रबंधक अमिताभ झा, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, हरित सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश भट्ट, नेताजी सुभाष लोकसेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान किरन देवी, हरीश राजा, विधायक प्रतिनिधि हरीश हैसियत, गणेश पंत, नारायण महर, आनंद सिंह महर, मोहन जोशी, गणेश जोशी, रईस अहमद आदि मौजूद थे।