{"_id":"597a2a894f1c1b7e758b4681","slug":"111501178505-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश के अनुरूप वाहन चालकों को समायोजित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश के अनुरूप वाहन चालकों को समायोजित करें
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के विभिन्न विभागों, कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों में तैनात वाहन चालकों ने शासनादेश के अनुरूप उन्हें संबंधित विभागों में समायोजित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में वाहन चालक संघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा है कि जिले के विभिन्न विभागों में 30 से 35 तक वाहन चालक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से तैनात हैं, जो लगातार लंबे समय से एक ही विभाग में सेवाएं देते आ रहे हैं।
अन्य जिलों में जहां शासनादेश के अनुरूप चालकों को समायोजित किया जा रहा है। वहीं चंपावत जिले के वाहन चालक शासनादेश के बाद भी सुविधा से वंचित हैं। रमेश जोशी, सुरेश सिंह सहित तमाम चालकों की ओर से शासनादेश के अनुरूप विभागों में समायोजन की मांग को अमलीजामा पहनाने पर जोर दिया गया है।