फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   11 hectares of forest burnt in the district

चंपावत जिले में जले 11 हेक्टेयर जंगल 

Tue, 26 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
11 hectares of forest burnt in the district
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। जिले में 24 घंटे में 11 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया। वन विभाग के स्टेनो मनोज रावत ने बताया कि बूम रेंज पश्चिमी बस्टिया के कंपार्टमेंट नंबर 3 में 3.5 हेक्टेयर, भिंगराड़ा रेंज, मुड़ियानी किसकोट वन पंचायत, कोयाटी वन पंचायत में दो-दो हेक्टेयर, गंगनौला में 1.5 हेक्टेयर आग लगी है। विभागीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए जाने का दावा किया है। हालांकि जंगल की आग से आसमान में तेजी से धुंध भी फैल रही है।

विज्ञापन


चंपावत। दावाग्नि अनियंत्रित हो चली है। यह आग वनों से बाहर गांव-बस्ती को भी अपने चपेट में ले रही है। सोमवार की देर शाम यहां से करीब 12 किमी दूर बनलेख के पास चमतोला में एक पुराना मकान भी जल गया। यह मकान पांच भाइयों का था। भवन स्वामी प्रेमराम, जगदीश राम, मोती राम, अतुल कुमार, रूप राम का कहना है कि बीती शाम चीड़ के जंगल की आग आबादी में पहुंची। जिस कारण लकड़ी और पत्थर से बने इस पुराने मकान का काफी हिस्सा जल गया है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के प्रयासों से इस पर काबू पाया गया। वहीं एक अन्य घटना में पनी राम, राजे, पवन के पुराना मकान तक भी आग की लपटें आई। जिसे ग्रामीणों ने मिलकर बुझा दिया गया। रेंजर बृजमोहन टम्टा का कहना है कि आसपास के खेतों में ग्रामीणों द्वारा लगाई गई आग से इन मकानों तक आग पहुंची। दोनों पीड़ितों ने आग से हुए नुकसान की जानकारी देकर राजस्व उप निरीक्षक से राहत दिलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed