फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   108 ambulance became helpefull for pragenanet ladey,

लॉकडाउन के बीच सहारा बनी 108 एंबुलेंस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
108 ambulance became helpefull for pragenanet ladey,
108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन के चलते अस्पताल बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। ऐसे में आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस यहां एक गर्भवती महिला के लिए आसरा बनी है। एंबुलेंस में ही महिला ने एक शिशु को जन्म दिया।  लोहाघाट ब्लाक के खूना गांव में रविवार शाम 6 बजे गर्भवती महिला सपना देवी पत्नी मोहित को प्रसव पीड़ा उठी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन उस वक्त एंबुलेंस किसी अन्य मरीज को लेने गई थी। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जिला समन्वयक भास्कर शर्मा ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चंपावत की 108 एंबुलेंस भेजी। यह एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर लोहाघाट आ रही थी, तीन किलोमीटर पहले प्रसव पीड़ा तेज हो गई। 108 सेवा के इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन पंकज जोशी और ड्राइवर प्रकाश ने एंबुलेंस को रोड किनारे रोका एवं गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव कराया। मदद से प्रसन्न परिजनों ने 108 सेवा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed