{"_id":"5c840452bdec22143356c1c5","slug":"101552155730-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजू और द्रोपदी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजू और द्रोपदी ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के सुदूरवर्ती आंबेडकर ग्राम फागपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। इस मौके पर आयोजित कुर्सी दौड़ में मंजू देवी और सुई धागा दौड़ में द्रोपदी देवी अव्वल रहीं।
शुक्रवार देर शाम आंबेडकर ग्राम फागपुर स्थित पंचायत घर में ग्रामप्रधान गीता देवी की अध्यक्षता और वार्ड सदस्य बबली देवी के संचालन में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कुर्सी दौड़ में मंजू देवी, रीता देवी, बबली देवी, सुई धागा दौड़ में द्रोपदी देवी, ललिता देवी, प्रेमा देवी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। देर रात तक महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कुमाऊंनी लोकगीतों के अलावा भजन-कीर्तन भी आयोजित किए।
विज्ञापन
रीता ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को ग्रामप्रधान गीता देवी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उर्मिला देवी, सविता बर्मन, सुनीता देवी, कमला देवी आदि ने सहयोग दिया।