{"_id":"5b3bb3c04f1c1ba5468b46d3","slug":"101530639296-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुनी दूरी तय करने को मजबूर हैं मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी दूरी तय करने को मजबूर हैं मुसाफिर
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बारहमासी सड़क के तहत बनलेख से ताड़केश्वर के बीच दो किमी हिस्से में हो रहे निर्माण का मलबा सड़क पर ही फैला है। मामूली बरसात में भी यहां यहां कीचड़ हो रहा है। सड़क में फैले कीचड़ के चलते इसके चलते मंगलवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक टनकपुर और चंपावत की ओर से आवाजाही करने वाले छोटे वाहनों के लिए बनलेख से रूट डायवर्ट किया गया।
इससे इन वाहनों को नौ किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। कई छोटे वाहनों के अलावा कैंटर भी इस मार्ग पर काफी देर तक फंसे रहे। मलबे में फंसे कैंटर के चालक कुंवर सिंह ने बताया कि यहां से वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। रूट डायवर्जन होने से यात्रियों को दोगुनी दूरी तय करने के अलावा समय भी बर्बाद हो रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि बनलेख से मुड़ियानी के बीच सड़क में फैले अधिकांश मलबे को हटा लिया गया है। दो किमी के इस हिस्से में बरसात होने से काम में बाधा हो रही है। शिवालया कंपनी को तीन दिन के भीतर इस हिस्से से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।