फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पीएम के नेपाल दौरे के बाद पंचेश्वर बांध निर्माण को मिलेगी रफतार

पीएम के नेपाल दौरे के बाद पंचेश्वर बांध निर्माण को मिलेगी रफतार

Sat, 12 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पीएम के नेपाल दौरे के बाद पंचेश्वर बांध निर्माण को मिलेगी रफतार

विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश के कबीना मंत्री प्रकाश पंत ने पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया नेपाल दौरे को सफल बताया है। उनका कहना है कि पीएम ने चार साल में मित्र देश नेपाल का तीसरी बार दौरा किया है। दो दिन पहले हुए नेपाल दौरे से नेपाल के साथ भारत के रिश्ते और प्रगाढ़ होने की उम्मीद जगी है तथा पंचेश्वर में प्रस्तावित एशिया के सबसे बड़े बांध निर्माण का रास्ता भी प्रशस्त हो गया है।


चंपावत में गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में शिरकत करने पहुंचे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा उत्तराखंड के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। पंचेश्वर बांध निर्माण की प्रकिया जो अंतिम पायदान पर पहुंची वह इस दौरे से शीघ्र पूरी होगी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच बनने वाली यह परियोजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके साथ नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में मोटर मार्ग में आ रही दिक्कतें प्रधानमंत्री के दौरे के 48 घंटे अंदर सुलझ गयी हैं तथा तथा टेंडर भी लग गए हैं। खटीमा, ऊधमसिंह नगर, चंपावत से नेपाल महेंद्र नगर तक फोर लेन सड़क को ही हरी झंडी मिल गयी है तथा शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नेपाल की हर संभव मदद भारत करेगा इस यात्रा से दोनो देशों के रिश्ते और मजबूत तथा प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed