फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने पर जोर

जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने पर जोर

Sat, 12 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने पर जोर

विज्ञापन
चंपावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित किए जाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष मोहित पाठक की अध्यक्षता और महामंत्री श्याम ढेक तथा राजेश उप्रेती के संचालन में हुई बैठक में मोर्चा जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत जोशी ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हित में काम करते हुए पारदर्शी प्रशासन चला रही है। सरकार की नीतियां, योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए मोर्चा पदाधिकारी जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार करेंगे।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी बूथों में जाकर एक बूथ बीस यूथ का गठन कर युवाओं को संगठन से जोड़ें। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन जोशी, मनोज तड़ागी, सनी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, महामंत्री दीपक रजवार, नवीन बोहरा, कैलाश अधिकारी, मोनू ठाकुर, दीप चंद, पवन मेहरा, कमल माहरा, कमल रावत, देवेंद्र अधिकारी, दीपक भट्ट, रिंकू अधिकारी, आनंद अधिकारी, महेश पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, लक्ष्मण चंद, मोहित गड़कोटी, विक्रम गोस्वामी, भास्कर गड़कोटी, मुकेश जोशी, नवीन शर्मा, सुभाष जोशी, पवन पांडेय, भगत अधिकारी, बसंत खर्कवाल, मनीष बाल्मिकी, मोहित पांडेय, पवन डांगी, अंकित जोशी, कमल बिष्ट, दीपक तड़ागी, राजकिशोर भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed