फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीसीटीवी की निगहबानी में रहेगा सालाना जोड़ मेला

सीसीटीवी की निगहबानी में रहेगा सालाना जोड़ मेला

Tue, 24 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगहबानी में रहेगा सालाना जोड़ मेला
लोहाघाट (चंपावत)। लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित सिक्खों के प्रमुख तीर्थ स्थल रीठा साहिब में होने वाला सालाना जोड़ मेला सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित होगा। मंगलवार को गुरुद्वारा प्रबंधन और विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों, स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक में मेले को भव्य रूप देने के लिए कई निर्णय लिए गए। पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने जोड़ मेले के दौरान जिला प्रशासन से अस्थाई कार पार्किंग, शौचालय, पेयजल समस्या, लकड़ी, खाद्यान्न के अलावा विद्युत व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग रखी।
विज्ञापन


एसडीएम निर्मला बिष्ट ने पेयजल समस्या के लिए जल संस्थान के अभियंताओं से रीठा साहिब स्टेशन, गुरुद्वारा परिसर में टैंकरों की व्यवस्था करने, स्थाई शौचालय बनाए जाने, एफजीआई धूनाघाट से मेले के दौरान 400 लीटर मिट्टी का तेल, गेंहू और चावल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहां अजीत सिंह, सतनाम सिंह, पीएलवी हयात राम, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, दीवान राम, आदेश सिंह, विवेक, गौरी के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed