{"_id":"5abfc7954f1c1bd7618b4be8","slug":"101522517909-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री बस की टक्कर से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री बस की टक्कर से महिला घायल
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा बैराज पर भारत-नेपाल मैत्री बस की चपेट में आने से पपियापुर फर्रुखाबाद निवासी आशा देवी पत्नी कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद नेपाल के महेंद्रनगर स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को गई थी। शनिवार को वहां से परिजनों के साथ पैदल लौट रही थी। बनबसा बैराज पर उत्तराखंड रोडवेज की बस (यूके07पीए/2927) की चपेट में आ गई। इसी बस से घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव ने बताया महिला को गंभीर चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। इधर, खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।