फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि मेले से पहले शुरू होगी ट्रेन सेवा

पूर्णागिरि मेले से पहले शुरू होगी ट्रेन सेवा

Thu, 08 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले से पहले शुरू होगी ट्रेन सेवा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले से पहले रेलगाड़ी के संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। सीनियर डीईएन एके मिश्रा ने उद्घाटन की तैयारियों के तहत बृहस्पतिवार को टनकपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ब्राडगेज रेलपथ पर रेलगाड़ी को हरी झंडी देंगे। बहरहाल अभी उद्घाटन की तिथि घोषित नहीं की गई है।


बृहस्पतिवार देर शाम इज्जतनगर बरेली से यहां पहुंचे सीनियर डीईएन मिश्रा ने रेल पथ, रेलवे स्टेशन और उद्घाटन को लेकर टनकपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। ब्राडगेज रेलपथ से रेलगाड़ी के संचालन के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम स्थल, मंच आदि के निर्माण को चिन्हित किया। उनके साथ आए पीए राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्णागिरि मेले से पहले रेलगाड़ी का संचालन होने की उम्मीद है। अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। किसके द्वारा उद्घाटन होना है यह भी अभी तय नहीं किया गया है। बताया कि फिलहाल पीलीभीत और मझोला से संचालित होने वाली रेल सेवा ही शुरू की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि 21 फरवरी को रेल सेवा का शुभारंभ हो सकता है। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर बरेली से आए डिप्टी सीई निर्माण राजीव अग्रवाल, सीनियर डीसीएम नीतू, आरपीएफ के कमांडेंट रामराज मीना, टनकपुर स्टेशन मास्टर केडी कापड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed