फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   झूमाधुरी के जंगल में नियंत्रित फुकान से उठे धुएं से लोग सकते में

झूमाधुरी के जंगल में नियंत्रित फुकान से उठे धुएं से लोग सकते में

Thu, 18 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
झूमाधुरी के जंगल में नियंत्रित फुकान से उठे धुएं से लोग सकते में

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से लगे पाटन-पाटनी के समीप झूमाधुरी के जंगल में बृहस्पतिवार को अपरान्ह के बाद अचानक लगी आग को देखकर लोग सकते में आ गए। लोगों ने तत्काल इस संबंध में वन विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि जंगल में वन विभाग द्वारा नियंत्रित फुकान के लिए आग लगाई गई है। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।

वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र जोशी ने बताया कि जंगल में पड़ी घास, लकड़ी आदि को एकत्र कर उसमें आग लगाई जा रही है। ताकि फायर सीजन में जंगल में पड़ी घास आदि के कारण जंगल को नुकसान से बचाया जा सके। बताया कि पिछले कई वर्षों में जंगल में आग कम लगने के कारण भारी मात्रा में घास, पिरूल आदि एकत्र हो गया है। नियंत्रित फुकान के तहत जंगल में जगह-जगह फैले पिरूल, घास आदि को एकत्रित कर वन कर्मियों की मौजूदगी में जलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को हो चुका है नुकसान
लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र में दिसंबर 2017 से अब तक जंगल में आग की दो घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें करीब पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हो चुका है। 30 दिसंबर को लोहाघाट से कुछ दूर कालाकोट वन पंचायत में तीन हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ था। इस साल 6 जनवरी को लोहाघाट के नजदीक नानबोरी पुल के पास बलांई के जंगल में आग लगी थी। जिसमें करीब दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed