{"_id":"59f36fa64f1c1b69678b7a5b","slug":"101509126054-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदय होते सूर्य की पूजा कर छठ व्रतधारियों ने तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदय होते सूर्य की पूजा कर छठ व्रतधारियों ने तोड़ा व्रत
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छठ व्रतधारियों ने शुक्रवार को शारदा स्नानघाट पर उदय होते भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर व्रत तोड़ा। पूर्वांचल का प्रमुख छठ पर्व यहां बसे पूर्वांचल के लोग हर साल पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे से निर्जल व्रतधारियों ने विधि-विधान से व्रत रखा और बृहस्पतिवार को अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की।
शुक्रवार सुबह उदय होते सूर्य की पूजा कर व्रत तोड़ा। सूर्य पूजा के लिए व्रतधारी महिलाओं एवं पुरुषों की घाट पर काफी भीड़ रही। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष सभासद देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, संरक्षक डीएन सिंह, इंदु सिंह, रेनू सिंह, संगीता देवी, रामायण प्रसाद आदि थे।