फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   समाज के अंतिम व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडने पर जोर

समाज के अंतिम व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडने पर जोर

Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
समाज के अंतिम व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडने पर जोर

विज्ञापन
चंपावत।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में नए भारत के निर्माण के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में कई जानकारियां दी गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संपूर्ण देश में सबका साथ सबका विकास के सूत्र वाक्य तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के आर्थिक चिंतन के आधार पर सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। धामी ने नए भारत के निर्माण के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता और महामंत्री रामदत्त जोशी के संचालन में हुई बैठक में बताया गया गया कि ऑल वैदर रोड का कार्य प्रगति पर है। पहले चरण में 1700 करोड़ के कार्य आवंटित कर दिए गए हैं। 22 मोटर मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मंजूरी दी गई है। बैठक में कार्यकर्ताओं को चारधाम रेलवे लाइन, पंचेश्वर बांध सहित कई अन्य परियोजनाओं के निर्माण समेत सरकार की ओर संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में 2022 तक किसानों की आय दुगना करने, उत्पादन लागत में 35 फीसदी की कमी करने, एक राष्ट्र-एक कर बाजार स्थापित करने के लिए जीएसटी लागू किए जाने को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, हेमा जोशी, एनडी गड़कोटी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, हयात सिंह माहरा, कैलाश अधिकारी, मोहन भट्ट, नरेश करायत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed