फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चीन निर्मित सामग्री का उपयोग न करने की अपील

चीन निर्मित सामग्री का उपयोग न करने की अपील

Sun, 06 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चीन निर्मित सामग्री का उपयोग न करने की अपील

विज्ञापन
चंपावत।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.जगत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से छात्र हित में काम करने का आह्वान किया। एबीवीपी के एक दिनी अभ्यास सत्र के उद्घाटन में उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं रैली निकालकर लोगों से चीन में निर्मित सामग्री का बहिष्कार करने की अपील की।

रविवार को चार सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य पद्धति की जानकारी दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यकलापों की जानकारी दी। तीसरे सत्र में सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। जिला संयोजक विनोद बगौली और पूर्व विभाग संगठन मंत्री मुकेश जोशी ने महाविद्यालय और विद्यालय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। चौथे सत्र में विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा, सह जिला संयोजक और छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, जिला छात्रा संयोजक प्रियंका गड़कोटी ने आने वाले छात्रसंघ चुनावों में रणनीति के साथ उतरने की बात कही।
विज्ञापन


तहसील संयोजक विजय कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचारक भगवती जी ने छात्र और सामाजिक हितों के कामों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्रसंघ कोषाध्यक्ष धीरज चौड़ा कोटी, दीपक देव, राकेश बोहरा, पंकज ढे़क, कैलाश नाथ, हरीश जोशी, शंकर जोशी, पूजा खाती, जानकी राणा, हेम जोशी, हिमांशु पांडेय, विकास गिरि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed