{"_id":"6872999d0ebb1aacb4085d3d","slug":"10-schools-will-be-adjusted-in-four-cluster-schools-champawat-news-c-229-1-shld1026-126455-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 10 विद्यालयों का चार क्लस्टर स्कूलों में होगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 10 विद्यालयों का चार क्लस्टर स्कूलों में होगा समायोजन
Sat, 12 Jul 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत जिले के 10 राजकीय उच्च प्राथमिक और इंटर कॉलेजों का चार विद्यालयों में समायोजन किया जाएगा। इससे लाखों रुपये से बने सरकारी विद्यालयों के भवन खंडहर हो जाएंगे और घर से कई किमी दूर स्थित इन विद्यालयों में पठन-पाठन करने के लिए जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी होगी।
चंपावत के चार, पाटी के चार और बाराकोट ब्लाॅक के दो विद्यालयों में ताले लटक जाएंगे। स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों को शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से जग- जगह हाईस्कूल और इंटर कॉलेज खोले गए। इन विद्यालयों में एक हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जल्द ही अधिकांश हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के बंद होने की संभावना है। विद्यालयाें में छात्र संख्या कम होने से सरकार ने क्लस्टर विद्यालय योजना लागू करने की तैयारी कर ली है।
चंपावत ब्लाॅक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलियाबांज के 73, धूरा के 60 विद्यार्थी क्लस्टर योजना के तहत जीआईसी सूखीढांग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरगुल 74, गोली के 47 छात्र छात्राएं क्लस्टर योजना के तहत जीआईसी दुबचौड़ा और पाटी ब्लाॅक के जीआईसी गरसाड़ी के 132, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटी के 23, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुम्वाड़ी के 52, निलौटी के 77 विद्यार्थी जीआईसी पाटी और बाराकोट ब्लाॅक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट के 66, चूलागांव के 44 बच्चे क्लस्टर योजना के तहत जीआइर्दसी कामाज्यूला में पढ़नक्के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
जिले के 10 विद्यालयों को चार विद्यालयों में समायोजित करने की तैयारी शुरू हो गई हैं। किसी भी विद्यार्थी को अभिभावकों की सहमति के बिना समायोजित नहीं किया जाएगा। इसके लिए विभाग क्लस्टर विद्यालयों के बारे में अभिभावकों को समझाने और उन्हें क्लस्टर योजना के लाभ बताए जाएंगे। -मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ चंपावत