फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth critically injured in bear attack

Chamoli News: भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 17 Sep 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 17 Sep 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Youth critically injured in bear attack
युवक के चेहरे को बुरी तरह किया जख्मी, रेफर किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के बूरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह भालू ने हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बूरा गांव निवासी दिलवर सिंह (36) पुत्र राजेंद्र सिंह घर से करीब 15 मीटर दूरी पर स्थित गोशाला में पशुओं को घास देने के लिए जा रहा था। गोशाला के पास भालू ने युवक पर हमला कर दिया। युवक के चिल्लाने पर उसके पिता वहां गए और शोर मचाया तो भालू भाग गया। मगर तब तक भालू ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। युवक के पिता उसे लहूलुहान हालत में घर लाए और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गांव के सरपंच दिनेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। भालू ने युवक का चेहरा बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। चेहरे और सिर पर भालू के नाखूनों के गहरे घाव हुए हैं। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग ने तात्कालिक तौर पर युवक के उपचार के लिए 20 हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed