फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   World Heritage Raman Fair will be held on 27th

विश्व धरोहर रम्माण मेला 27 को होगा आयोजित

Thu, 14 Apr 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
World Heritage Raman Fair will be held on 27th
सलूड़ डूंग्रा गांव में होने वाला विश्व धरोहर रम्माण मेला इस साल 27 अप्रैल को होगा। गांव के पुरोहितों ने रम्माण मेले की तिथि घोषित की है। इस बार मेले में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

पैनखंडा के पौराणिक और एतिहासिक विश्व धरोहर रम्माण मेले का शुभारंभ बैसाखी पर्व से भूमि क्षेत्रपाल देवता मंदिर परिसर से हो गया है। पौराणिक परंपरा के अनुसार आशुतोष कंवर के घर पर सालभर पूजा अर्चना के बाद बृहस्पतिवार को गांव के गणिया, पश्वा, पुजारियों और ग्रामीणों की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ भूमि क्षेत्रपाल देवता अपने मूल मंदिर में पहुंच गए हैं। जहां इस रम्माण मेले का धार्मिक अनुष्ठान होगा। मेले के संयोजक डा. कुशल सिंह भंडारी ने बताया कि गांव के पुरोहितों ने रम्माण मेले की तिथि 27 अप्रैल को निर्धारित की है। 16 अप्रैल से परंपरानुसार विभिन्न देवी-देवताओं के भोजपत्र से बने मुखौटों की पूजा और नृत्य कार्यक्रम शुरू हों जाएंगे। उसके बाद 27 अप्रैल को मेला होगा। इस मौके पर भरत सिंह पंवार, रघुवीर सिंह कुंवर, दिनेश नेगी, जगदीश प्रसाद, पूर्णानंद सती, दलवीर सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed