{"_id":"6857f7a6f25939fbd90c8822","slug":"work-to-remove-boulders-stuck-in-atlakoti-begins-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113164-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अटलाकोटी में अटके बोल्डरों को हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अटलाकोटी में अटके बोल्डरों को हटाने का काम शुरू
Sun, 22 Jun 2025 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 22 Jun 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फबारी वाले क्षेत्र अटलाकोटी में हिमखंड के बीच अटके बोल्डरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ के जवान बोल्डरों को हटाने में जुटे हैं।
घांघरिया से हेमकुंड साहिब (छह किमी) तक की पैदल यात्रा के बीच में स्थित अटलाकोटी क्षेत्र सालभर बर्फ से ढका रहता है। यहां बर्फबारी के दौरान कई बोल्डर पैदल रास्ते के नजदीक आ जाते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। एसडीआरएफ की ओर से अब इन बोल्डरों को हटाया जा रहा है। पुलिस चौकी घांघरिया के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि इन दिनों हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चरम पर है। बोल्डर लुढ़ककर पैदल मार्ग पर न आ जाएं इसके लिए एसडीआरएफ की टीम इन्हें हटा रही है। कई जगहों से बोल्डरों को हटा दिया गया है। संवाद