फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Work to clear debris from the highway has begun at Bairagna.

Chamoli News: बैरागना में हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Work to clear debris from the highway has begun at Bairagna.
आपदा के दो माह बाद भी नहीं हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य, पुलिया निर्माण की मांग
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली-कुंड हाईवे पर बैरागना में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) ने मलबा निस्तारण का काम शुरू कर दिया है। हालांकि, हाईवे के दोनों ओर अभी भी टनों मलबा जमा है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बैरागना और भदाकोटी के आपदा प्रभावितों ने गदेरे के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने और हाईवे पर पुलिया बनाने की मांग उठाई है।
बीते अगस्त में बैरागना गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी पर भूस्खलन शुरू हो गया था। पहाड़ी से आया मलबा गदेरे में जमा होने के बाद हाईवे तक पहुंच गया था। ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने कहा कि आपदा के दो माह बाद भी गदेरे के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं किए गए हैं। हल्की बारिश होने पर भी हाईवे पर मलबा आ रहा है। ऐसे में यहां पुलिया का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन

इधर, एनएच के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पुलिया या कॉजवे का निर्माण कराया जाएगा। हाईवे के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed