{"_id":"65819ba92cf3109d8203552a","slug":"women-worshiped-pandava-gods-with-vigor-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3718-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जय हो पंडों देवता, भरी देई अन्न, धन का कुठार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जय हो पंडों देवता, भरी देई अन्न, धन का कुठार...
Tue, 19 Dec 2023 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 19 Dec 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग मुख्यालय के पांडव चौक में नृत्य करते पांडव
फोटो
महिलाओं ने जागर से की पांडव देवताओं की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी/रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। इन दिनों किरुली गांव में पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को पांडव पश्वाओं ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। महिलाओं ने जय हो पंडों देवता, भरी देई अन्न, धन का कुठार... जागर गाकर पांडव देवताओं की पूजा की। पांडव पश्वाओं ने घर-घर जाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
पांडव नृत्य देखने के लिए गांव-गांव से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बंड मेला समिति के अध्यक्ष अतुल शाह ने बताया कि 23 दिसंबर काे पांडव परिवार गंगा स्थान के लिए जाएगा और 24 को आयोजन का समापन होगा। दूसरी ओर केदारघाटी, कालीमठ घाटी, तल्लानागपुर और जिला मुख्यालय से लगे पुनाड़ सहित कई गांवों में भी इन दिनों पांडव नृत्य हो रहा है। पांडव नृत्य एवं समिति के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि प्रवासियों के साथ ध्याणियां भी शामिल हो रही हैं। 22 दिसंबर को गैंडा कौथिग होगा। उधर, तल्लानागपुर के ग्राम पंचायत मदोला में आठ वर्ष बाद पांडव नृत्य हो रहा है। संवाद