{"_id":"57405f914f1c1bda6aac796c","slug":"women-injured-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में बस ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में बस ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sat, 21 May 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बस ने एक महिला तीर्थयात्री को घायल कर दिया। दुर्घटना में महिला तीर्थयात्री के पैर में गहरी चोट आ गई। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जोशीमठ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत वाहन चालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के थाणे जिले की करावा निवासी वत्सला पत्नी विजय आत्रे अपने परिवार के साथ शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंची थी। यहां वे जब बदरीनाथ मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार कर गिरा दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय व्यापारियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन चालक को गिरफ्तार लिया। घायल महिला को जोशीमठ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पहाड़ी से गिरा पत्थर, एक तीर्थयात्री समेत दो घायल
जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक तीर्थयात्री और एक ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीर्थयात्री को हेलीकॉप्टर से देहरादून ले जाया गया।
शनिवार को विशाखा आंध्र प्रदेश निवासी कैरी आदिनारायण (50) अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे थे। सुबह करीब दस बजे जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास पहाड़ी से गिरा पत्थर सिर पर लगने से वेे गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डा. दिनेश धर्मशक्तु ने उन्हें देहरादून के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल घायल तीर्थयात्री को हेलीकाप्टर की मदद से देहरादून भिजवाया।
इस बीच भैरव मंदिर के पास ही पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से खरसाली गांव निवासी सतीश लाल (30) भी घायल हुए। चिकित्सक ने पत्थर से उसके कंधे पर चोट आने की जानकारी देते हुए एक्स-रे कराने के लिए बड़कोट भेजा। ब्यूरो