{"_id":"684832cc86418e77b406dfb4","slug":"woman-missing-for-three-months-found-in-chandigarh-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112944-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन महीने से लापता महिला चंडीगढ़ से मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन महीने से लापता महिला चंडीगढ़ से मिली
Tue, 10 Jun 2025 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। मार्च माह में क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला। महिला ने बताया कि घर में हो रहे लड़ाई झगड़े के कारण वह तंग आ गई थी और बिना बताए अपनी बुआ के यहां चली गई थी।
कोतवाली ज्योतिर्मठ में छह मार्च 2025 को एक व्यक्ति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 24 मई को गुमशुदा महिला के पति के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया लेकिन कोई बोला नहीं। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू की। पता चला कि नंबर चंडीगढ़ का है। पुलिस टीम इस नंबर के पते पर चंडीगढ़ गई जहां गुमशुदा महिला अपनी बुआ के साथ रह रही थी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि घर में हो रहे लड़ाई झगड़े से तंग आकर वह बिना बताए यहां चली आई। महिला को ज्योतिर्मठ लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।