फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Woman injured in bear attack uttarakhand

कंडारा गांव में भालू ने घास काटने गई महिला पर किया हमला

Tue, 28 Jul 2020 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in bear attack uttarakhand
कपीरी पट्टी के कंडारा गांव के जंगल में घास लेने गई एक महिला को भालू ने बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया।
विज्ञापन

क्षेपंस बृजेश बिष्ट व कंडारा (नैनीसैंण) की प्रधान कुंसुमलता कंडारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव की महिलाएं पास के जंगल में घास लेने गई थीं। महिलाएं घास काट रही थीं तभी झाड़ी में छिपे भालू ने सुरेंद्र लाल की पत्नी देवेश्वरी देवी (45) ग्राम कंडारा पर हमला कर दिया। देवेश्वरी देवी ने शोर मचाते हुए भालू पर दरांती से हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो भालू भाग गया। देवेश्वरी देवी के सिर, कान, गर्दन, जांघ व हाथ पर गहरे जख्म हुए हैं। महिलाओं ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर घायल महिला को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed