फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Withdrew money from Annie Desk App

एनी डेस्क एप के जरिए निकाली दस हजार की धनराशि

Tue, 18 Aug 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Withdrew money from Annie Desk App
एनी डेस्क एप के जरिए एक साइबर ठग ने महिला के खाते से 10,700 रुपये निकाल लिए। महिला ने ठगी की शिकायत पुलिस से की जिस पर पुलिस ने उसके पैसे वापस दिलवाए।
विज्ञापन

एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि 2 जुलाई को कर्णप्रयाग की साक्षी नौटियाल ने कोतवाली में साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत की थी। कहा था कि उसने एक कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया, जिस पर अनजान व्यक्ति ने उन्हें एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। उसने एप डाउनलोड किया तो उसके बाद बैंक खाते से 10,700 रुपये की धनराशि निकाल ली गई। एसआई ने कहा कि साइबर सेल ने महिला के खाते में 10,146 रुपये वापस करवा दिए। पुलिस ने लोगों से गूगल से कस्टमर केयर का नंबर ना लेने, अनजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करने, एटीएम की डिटेल शेयर ना करने और अंजान क्यूआर कोड स्कैन ना करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed