फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will meet DM to convert Base into a medical college

Chamoli News: बेस को मेडिकल काॅलेज बनाने के लिए डीएम से मिलेंगे

Mon, 16 Jun 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Will meet DM to convert Base into a medical college
फोटो
विज्ञापन

सिमली बेस अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति ने बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल को मेडिकल काॅलेज बनाने और महिला बेस अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर सिमली बेस अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। सिमली में आयोजित समिति की बैठक में निर्णय लेते हुए कहा गया कि सिमली के आसपास पर्याप्त भूमि है। साथ ही बेस अस्पताल का भवन, कर्मचारी और चिकित्सक आवास भी बनकर तैयार है।
सोमवार को समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से समिति के पदाधिकारियों की मुलाकात और मेडिकल काॅलेज के लिए मिले आश्वासन पर भी चर्चा की गई। इस दौरान महिला बेस अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती और गर्भधात्री महिलाओं के लिए उपचार की व्यवस्थाएं जुटाने, अस्पताल में तैनात सर्जन को ओटी में व्यवस्थाएं देने, एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती करने, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने आदि की मांग की गई। बैठक में जल्द ही भूमि का प्रस्ताव बनाकर विभाग और जिला प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीरेंद्र लडोला, समीर रावत, महेश प्रसाद, हरेंद्र लडोला, राजेंद्र मिंगवाल, प्रकाश सिमल्टी, नरेश डिमरी, एसपी बहुगुुणा, अंशी देवी, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इंसेट
सीएमएस का तबादला किया होगा आंदोलन
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग अस्पताल में तैनात सीएमएस डाॅ. बीपी पुरोहित का तबादला मसूरी कर दिया गया है। उनके तबादले पर लोगों ने नाराजगी जताई। पूर्व जिपंस देवेंद्र नेगी, राकेश नेगी, लखपत सगोई, हेमंत सेमवाल, प्रधान संघ के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, पूर्व जिपंस विनोद नेगी, समीर मिश्रा आदि ने कहा कि पहले से अस्पतालों में डाॅक्टरों की कमी है। डाॅ. पुरोहित ने एक साल के अल्प कार्यकाल में कर्णप्रयाग अस्पताल में तमाम व्यवस्थाएं सुधारी हैं। ऐसे में उनका तबादला किया गया तो आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed