फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Wild pigs are destroying crops, creating havoc in more than 20 villages

Chamoli News: खेती नष्ट कर रहे जंगली सुअर, 20 से अधिक गांवों में मचाया उत्पात

Thu, 03 Apr 2025 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Apr 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Wild pigs are destroying crops, creating havoc in more than 20 villages
कर्णप्रयाग के रानीगढ़ पट्टी और आदिबदरी के काश्तकार परेशान
विज्ञापन

वन विभाग से की जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। रानीगढ़ पट्टी के 20 से अधिक गांवों में जंगली सुअरों की दहशत बनी है। जंगली सुअर लहलहाती फसलों को नष्ट कर रहे हैं। ऐसे में दिन-रात मेहनत करने वाले काश्तकारों का खेती से मोह भंग होने लगा है। काश्तकारों ने वन विभाग से जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग उठाई।

विकासखंड के रानीगढ़ पट्टी के गैंथी, खरसाई, सिदोली, पाडुली, कांडा, बरतोली, देवल आदि गांवों के खेतों में गेहूं, जौ आदि फसलें लहलहा रही हैं। मगर कुछ समय से इन गांवों में जंगली सुअर झुंड में आकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। निवर्तमान प्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद, प्रकाश सिंह राणा, पूर्व फौजी लक्ष्मण सिंह राणा आदि ने वन विभाग से जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की। वहीं धनपुर के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा कि जंगली सुअरों से निजात दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। वहीं आदिबदरी में भी जंगली सुअर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। काश्तकारों का कहना है कि दूधातोली व बेनीताल के जंगलों से निकलअर सूअरों के झुंड निचले गांवों में आकर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भलसों, ढमकर, नगली, हरगांव, सुगड़, बूंगा, स्यालकोट में गेहूं सहित अन्य फसलों बरबाद कर दिया है। भलसों के कुंवर सिंह ने बताया कि वो रात को जाग कर घर के नजदीक के खेतों को तो बचा रहे हैं लेकिन अन्य खेत नष्ट हो रहे हैं। भलसों के बलवंत नेगी, स्यालकोट के पुष्कर बिष्ट और ढमकर के बलवंत रावत, पदम बिष्ट ने शासन-प्रशासन से जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की। वहीं धनपुर रेंज के रेंजर एनके नेगी ने बताया कि जंगली सुअरों से फसलों को बचाने के लिए कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed