Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rajendra Singh Sati was honored for environmental conservation.

Chamoli News: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजेंद्र सिंह सती को सम्मानित किया

Sun, 15 Nov 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Nov 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Singh Sati was honored for environmental conservation.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, पारंपरिक ज्ञान और औषधीय पादपों के महत्व पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि प्राचीन भारत में वैमानिकी शास्त्र, सूर्य शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सुश्रुत संहिता और रस विज्ञान जैसे विषयों का व्यापक ज्ञान था। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजेंद्र सिंह सती को सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. संजय शाह ने जीवनशैली और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. राकेश गैरोला ने शिक्षा में संगीत, कला और खेल की भूमिका बताई। संगोष्ठी समन्वयक प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने प्राकृतिक चिकित्सा, यज्ञ चिकित्सा, योग और औषधीय पादपों की प्रासंगिकता बताई। पूर्व प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार नेगी ने विद्यार्थियों से समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। डॉ. अरविंद भंडारी ने चेतन और अवचेतन मन की शक्ति पर विचार रखे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजेंद्र सिंह सती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डीएन जोशी और डॉ. विधि ढौंढियाल ने किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed