फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Wheels of travel vehicles stuck for two hours in Pagalnala on Badrinath Highway

अन्य केंद्रों के लिए : बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में दो घंटे तक थमे रहे यात्रा वाहनों के पहिए

Mon, 09 Oct 2023 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Wheels of travel vehicles stuck for two hours in Pagalnala on Badrinath Highway
फोटो-
विज्ञापन

पागलनाला में जाम से नहीं मिल पा रही मुक्ति, दोनों तरफ से मलबे के ढेर होने से आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। यहां हाईवे के दोनों ओर मलबा पड़ा है, जिससे हाईवे संकरा हो गया है। दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होने से लंबा जाम लग रहा है। सोमवार को भी दिन में एक बजे वाहनों का जाम लग गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर से एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई है, लेकिन वाहनों के लंबे जाम के कारण पुलिस कर्मी भी बेबस दिखे। जाम के दौरान तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में ही जाम खुलने का इंतजार किया। पुलिस की ओर से पीपलकोटी की ओर जा रहे वाहनों को जगह-जगह रोककर पहले जोशीमठ की ओर जा रहे वाहनों की आवाजाही करवाई गई। जिसके बाद अपराह्न तीन बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के समापन पर गोविंदघाट जा रहा पंजाब के तीर्थयात्रियों का 40 सदस्यीय जत्था भी जाम में फंसा रहा। जत्थे में शामिल प्रमेंद्र व महेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा मार्ग को व्यवस्थित करने पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। मार्ग बंद होने से यात्रा का शेड्यूल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान बेलाकूची में निर्माणाधीन टंगणी मल्ली सड़क का मलबा हाईवे पर आ गया था। इसे पीएमजीएसवाई की ओर से हटाया जाना है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोली का कहना है कि जल्द ही हाईवे से मलबा हटा दिया जाएगा। दिनभर वाहनों का दबाव होने के कारण मलबा हटाने का काम रात को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed