फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Wedding invitation made inland letter

अन्तर्देशीय पत्र बना शादी का निमंत्रण

Wed, 13 Nov 2019 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Wedding invitation made inland letter
थ्री डी और इंटरनेट के युग में जहां शादी के कार्ड बेहद आकर्षक बनाए जा रहे हैं वहीं चमोली जिले के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण अन्तर्देशीय पत्र पर छपवाया है। यह शादी का कार्ड जब लोगों को मिला तो सभी ने इसे खूब सराहा।
विज्ञापन

चमोली जिले के ग्राम सकंड के केशवानंद चमोला की बेटी पूनम की शादी रुद्रप्रयाग जिले के गांव पिल्लू देवल के अजय भट्ट से 19 नवंबर को होनी है जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। केशवानंद ने बेटी पूनम की शादी का निमंत्रण अन्तर्देशीय पत्र पर छपवाया है जो एक नई पहल है। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों और परिचितों को यहीं निमंत्रण भेजे हैं। यह महंगे से महंगे छपने वाले शादी के कार्डों से ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। केशवानंद का कहना है कि यह अन्तर्देशीय पत्र कभी सूचना का प्रमुख माध्यम थे। अब यह बहुत कम देखने को मिलते हैं। लोग इन्हें फिर से जानें, इसका प्रयोग करें और इस निमंत्रणपत्र को संभाल कर रखें, इसी विचार के साथ यह शादी का निमंत्रण छपवाया है। अन्तर्देशीय कार्ड खरीदने से सरकार की आमदनी भी हुई है। वहीं इससे पहले भी गोपेश्वर में होटल व्यवसायी ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण इसी तरह अन्तर्देशीय पत्र पर छपवाए थे, जो एक नई पहल है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक जीडी आर्य का कहना है कि दूरसंचार और इंटरनेट ने अन्तर्देशीय पत्र जैसी डाक सेवाओं को सीमित कर दिया है। निमंत्रण को अन्तर्देशीय पत्र में छपवाना एक नई शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed