{"_id":"685006fad81c20d9860da42f","slug":"warning-given-to-stop-project-work-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113048-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: परियोजना कार्य बंद करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: परियोजना कार्य बंद करने की दी चेतावनी
Mon, 16 Jun 2025 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो
उक्रांद ने एनटीपीसी पर परियोजना प्रभावित क्षेत्र की उपेक्षा का लगाा आरोप
डीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय को रोजगार व चारापत्ती की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना कंपनी एनटीपीसी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि प्रभावित परिवारों को रोजगार सहित कई अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। वर्ष 2006 से अभी तक एनटीपीसी की ओर से प्रभावितों को चारापत्ती का भुगतान भी नहीं किया गया है। कहा गया यदि 15 दिनों में चारापत्ती व रोजगार के साथ ही अन्य मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो परियोजना कार्य बंद कर धरना शुरू किया जाएगा।
उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि एनटीपीसी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन के भवन का निर्माण करवाया गया जो मौजूदा समय में जीर्णशीर्ण है। क्षेत्र में महिला, बाल विकास, एससी-एसटी के विकास से संबंधित भी कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं। कहा गया कि परियोजना स्थल पर कंपनी की ओर से अभी तक कोई इस्केप टनल का निर्माण नहीं करवाया गया है, जिससे भविष्य में भी रैणी आपदा जैसी त्रासदी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। एनटीपीसी द्वारा नदी में भारी मशीनों से खनन भी किया जा रहा है। इस मौके पर दल के महामंत्री पंकज पुरोहित, जिला प्रवक्ता सुबोध बिष्ट, ज्योतिर्मठ के महामंत्री विक्रम बिष्ट, भरत सिंह कुंवर, गोविंद लाल, राजेंद्र खनेड़ा, प्रकाश लाल आदि मौजूद रहे।