फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Volunteers will cooperate with the police in improving the traffic system

यातायात व्यवस्था सुधारने में वालिंटियर करेंगे पुलिस का सहयोग

Sun, 01 May 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Volunteers will cooperate with the police in improving the traffic system
यातायात व्यवस्था सुधारने में ट्रैफिक वॉलिंटियर्स पुलिस का सहयोग करेंगे। दो दिन का प्रशिक्षण देने के बाद रविवार को एसपी श्वेता चौबे ने वॉलिंटियर्स को जरूरी निर्देश देते हुए ड्यूटी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस की ओर से वॉलिंटियरों को नियुक्त किया गया है। अभी तक जिले में 12 लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इन सभी को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों के पदचिह्न, यातायात चिह्नों, संकेतों आदि की जानकारी के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करने में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया। इसके बाद उन्हें टोपी, टी-शर्ट वितरित कर रवाना किया गया। इन वॉलिंटियरों को जल्द आई कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। यह वॉलिंटियर अतिक्रमण हटाने और सड़क दुर्घटना के समय भी पुलिस की सहायता करेंगे। नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों का इलेक्ट्रानिक रूप से चालान भी कर सकेंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नताशा सिंह, निरीक्षक यातायात चमोली प्रवीण आलोक, उप निरीक्षक यातायात दिगंबर सिंह उनियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed