फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Visit to Hemkund Sahib opened, limited passengers arrived

हेमकुंड साहिब की यात्रा खुली, सीमित यात्री ही पहुंचे

Fri, 04 Sep 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Visit to Hemkund Sahib opened, limited passengers arrived
हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार को खोल दिए गए। इस साल कोरोना सेे बनी परिस्थितियों के कारण हेमकुंड साहिब के कपाट तीन महीने देरी से खुले। कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह तो भरपूर था, लेकिन सामान्य दिनों में यहां जैसी रौनक रहती थी वह इस साल नहीं दिखी।
विज्ञापन

कोरोना का असर और उससे उपजी परिस्थितियों के चलते नियमों में सख्ती की गई। हेमकुंड साहिब में जहां सामान्य दिनों में कपाट खुलने के दौरान आठ से दस हजार श्रद्धालु मौजूद रहते थे इस साल मात्र 127 श्रद्धालु ही वहां पहुंचे। प्रशासन के नियमों के तहत एक दिन में 200 यात्री ही हेमकुंड साहिब जा सकते हैं। उनको भी 72 घंटे पहले की कोरोना का पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रास्ते में दर्जनों दुकानें हैं। घांघरिया में ही 30 से अधिक होटल व दुकानें हैं, जो इस बार सब बंद हैं। रास्ते में एक-दो दुकानें ही खुली हैं। घांघरिया में मात्र तीन होटल ही खुले हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों को न आने सलाह
जोशीमठ। प्रशासन पहले ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को सलाह दे चुका है कि इस साल घोड़े खच्चरों की व्यवस्था नहीं होने के कारण बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा पर न आने दिया जाए। ताकि किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed